वैज्ञानिकों ने एक हल्का और सचल सेंसर विकसित किया है जो जीवन के बहुत हलके संकेत भी पकड़ सकता है। यह सेंसर भूकंप या हादसों में मलबे के नीचे दबे लोगों के बचाओ में उपयोगी साबित हो सकता है। दरअसल, किसी हादसे में मकानों के ढहने के बाद पहला कदम मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाना होता है। किसी विनाशकारी घटना के बाद के घंटों में मलबे में दबे लोगों के बचने की उम्मीद तेजी से घटती है। लिहाजा, उनकी तलाश तेजी से करना जरुरी होता है। समय पर सहायता न मिलने पर कितने लोग असमय काल के गाल में समां जाते हैं।
[Source: Prabhat Khabar]
0 Comments